मेहनत के साथ धैर्य बनाए रखें - जरूर मिलेगी सफलता

मेहनत के साथ धैर्य बनाए रखें - जरूर मिलेगी सफलता

बहुत समय पहले की बात है। गौतम बुद्ध एक गांव में लोगों को उपदेश देने के लिए जा रहे थे। वे गांव पहुंचने वाले ही थे कि तभी उन्हें रास्ते में कई जगह गड्ढे खुदे मिले। ये देखकर गौतम बुद्ध के साथ चल रहे अनुयायी काफी आश्चर्यचकित हुए। एक अनुयायी को रहा नहीं गया उसने ने गौतम बुद्ध से सवाल पूछा।
अनुयायी ने कहा कि आखिर ऐसी किसी को क्या जरूरत पड़ गई कि कुछ ही दूरी के अंतराल में इतने सारे गड्ढे खोद डाले।
यह सुनकर गौतम बुद्ध ने बड़ी ही गंभीरता से जवाब दिया कि गांववालों ने पानी के लिए ये गड्ढे खोदे हैं। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने पानी के लिए इतनी मेहनत की लेकिन उन्हें पानी नहीं मिल सका। तभी एक अनुयायी ने माहात्मा बुद्ध से पानी न मिलने का कारण पूछा।
गौतम बुद्ध ने जवाब दिया कि गांववालों ने मेहनत करते हुए इतने गड्ढों की खुदाई तो कर डाली लेकिन धैर्य नहीं दिखाया। इसी वजह से उन्होंने जमीन के ज्यादा अंदर तक गड्ढा नहीं खोदा। यदि वे मेहनत के साथ थोड़ा धैर्य भी दिखाते तो उन्हें अपनी मेहनत का फल जरूर मिलता। 

कहानी से सीख: परिश्रम करते समय धैर्य का भी होना बहुत जरूरी है। कई बार लोग मेहनत तो करते हैं लेकिन धैर्य नहीं रखते, ऐसे में वे असफल हो जाते हैं।  
सोशल मीडिया से